फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   258000 farmers have not done e-KYC in the district yet

जनपद में अभी 258000 किसानों ने नहीं कराया ई केवाईसी

Tue, 24 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
258000 farmers have not done e-KYC in the district yet
आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले दो लाख से अधिक किसानों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है। अगर 31 मई से पहले इन्होंने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया तो आने वाली अगली किस्त इनके खातों में नहीं पहुंच पाएगी। किसानों को ई केवाईसी कराने के लिए एक सप्ताह का समय है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों को साल में तीन बार दो-दो हजार रूपए खेती करने के लिए उनके खातों में भेजा जाता है। इस योजना के तहत पहले तो बैंकों से केवाईसी होती थी लेकिन अब ई केवाईसी हो रही है। किसान अपनी मोबाइल से या फिर जन सेवा केंद्र पर जाकर बायोमैट्रिक ई-केवाईसी करा सकते हैं। अब 31 मई 2022 के पूर्व हर हाल में किसान सम्मान निधि का लाभ उठाने वाले किसानों को अगली किस्त का लाभ लेने के लिए ई केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर 31 मई तक जो किसान ई केवाईसी नही करा पाएंगे वह अगली किस्त में वंचित हो जाएंगे। विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 750466 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं। वर्तमान समय में 492466 किसानों ने ही अपनी ई केवाईसी कराया है। 258000 किसानों की ई केवाईसी अभी भी बाकी है। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि 31 मई तक जो किसान अपना ई केवाईसी करा लेंगे, उन्हीं के खातों में अगली किस्त जाएगी। जो नहीं कराएंगे वह पीएम सम्मान निधि की अगली किस्त से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed