फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25 thousand withdrawn by asking ATM code

एटीएम का गुप्त कोड पूछ निकाला 25 हजार

Fri, 27 Sep 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
25 thousand withdrawn by asking ATM code
अहरौला। थाना क्षेत्र के पूरा दुबे गांव निवासी एक व्यक्ति से जालसाज ने फोन पर एटीएम का गुप्त कोड पूछकर खाते से 25 हजार रुपये निकाल दिया। ठगी के शिकार हुए व्यक्ति ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित रमाशंकर कनौजिया अहरौला थाने के पूरा दुबे गांव के निवासी हैं। करीब छह माह पूर्व उन्हें सीएचसी अहरौला में पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया। सरकारी अस्पताल में बेटी पैदा होने पर सरकार की तरफ से छह हजार रुपये दिया जाता है। इसे पाने के लिए रमाशंकर ने कागज आदि तैयार कर अस्पताल में जमा किया था। एक जालसाज ने 25 सितंबर को उसके मोबाइल पर फोन किया और बताया खुद को लखनऊ का डाक्टर बताया। जमा कराए गए कागजों के मिलने की बात कह कर खाता नंबर सही है या नहीं चेेक करने की बात कही। इसके बाद जालसाज ने जो-जो पूछा रमाशंकर सब बताता गया । जबकि कुछ देर पहले जालसाज रमाशंकर की पत्नी प्रियंका देवी को फोन कर उसके भी खाते की सारी जानकारी ले चुका था। एटीएम नंबर और गुप्त कोड की जानकारी मिल जाने के बाद ठग प्रियंका के खाते से पांच हजार और रमाशंकर के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed