फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25 thousand reward on absconding accused in BDC murder case

बीडीसी हत्याकांड के फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम

Wed, 24 Feb 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
25 thousand reward on absconding accused in BDC murder case
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव में 11 फरवरी को निवर्तमान बीडीसी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के बड़े भाई ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। नामजद आरोपी अब तक फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने मंगलवार को उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

दिव्यांग बीडीसी मो. आलम 11 फरवरी को अपनी स्कूटी से बनकट बाजार आया था। दिन में वह स्कूटी से ही वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास ही बदमाशों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दिया। घटना के बाबत मृतक के बड़े भाई अबू सहमा ने गांव के ही वकार समेत दो अन्य अज्ञात के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। हत्याकांड के बाद से ही एसपी के निर्देश पर पुलिस की चार टीमें नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को लगाया था। घटना को 22 दिन का समय बीत जाने पर भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है, जिस पर एसपी ने मंगलवार को मुख्य आरोपी वकार पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया। एसपी ने बताया कि अशरफपुर में 1995 में भी एक हत्या हुई थी। जिसमें उसे 2003 में आजीवन कारावास की सजा हुई है। वह जमानत पर जेल से छूट कर कुछ माह पूर्व बाहर आया था और गांव में राजनीति शुरू कर दिया। इस पर बिलरियागंज थाने में पशु तस्करी का भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed