{"_id":"630d07c6bad2cc2edd52e8b8","slug":"25-thousand-prize-chain-snatcher-injured-in-encounter-arrested-azamgarh-news-vns6715063169","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी चेन स्नेचर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी चेन स्नेचर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर क्षेत्र में लूट व चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने रविवार की देर रात मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। शहर के बैठौली पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा, बाइक व दो चेन बरामद की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक सप्ताह पूर्व ही हीरापट्टी मोहल्ले में टहलने निकली महिला के गले से बाइक सवार बदमाश ने चेन छीन ली थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके आधार पर उसकी पहचान पुलिस ने सुमित उपाध्याय के रूप में की थी। इसके बाद पीड़ित महिला ने शहर कोतवाली में सुमित के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी थी।
पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। रविवार की देर रात शहर कोतवाली पुलिस बैठौली पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग किया में गोली बाइक सवार के दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।