{"_id":"67646d88b5e88b3dea0485e4","slug":"25-families-will-get-housing-in-every-village-om-prakash-azamgarh-news-c-258-1-azm1001-124957-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव में 25 परिवारों को मिलेगा आवास : ओम प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गांव में 25 परिवारों को मिलेगा आवास : ओम प्रकाश
विज्ञापन
फूलपुर। प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आजादी के 76 साल बीत जाने के बाद भी शोषित वंचित समाज को आज भी केवल वोट बैंक समझा जाता है। वे स्थानीय रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को जन जागरण सम्मेलन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अनेक जातियां ऐसी है जिनके साथ अन्याय हो रहा है इसको लेकर हम लोग जगा रहे हैं। उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
लोग कहते है आजमगढ़ में प्रजापति नहीं है लेकिन यहां चार लाख से अधिक प्रजापति हैं। अब जीरो पाॅवर्टी के तहत 11 लाख लोगों को आवास, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा के साथ 15 लाख परिवार के लिए आवास बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
जिसे सरकार ने स्वीकृत कर दिया है। हर गांव में 25 परिवारों को आवास दिया जाएगा। बिना किसी शुल्क के राशन कार्ड, शौचालय बनाने का कानून पास हो गया है। प्रेमचंद प्रजापति, हरिवंदन प्रजापति, प्रदेश प्रमुख अध्यक्ष अशोक कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय प्रमुख महा सचिव डाॅ. महेश चंद प्रजापति आदि रहे।