फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25 crore development works will be carried out in the Menhnagar constituency.

Azamgarh News: मेंहनगर विस क्षेत्र में 25 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Fri, 10 Apr 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
25 crore development works will be carried out in the Menhnagar constituency.
मेहनगर क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते सांसद धर्मेंद्र यादव
मेंहनगर। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष शशिकला देवी ने की, जिसमें क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

साथ ही जनप्रतिनिधियों से नए विकास प्रस्ताव भी आमंत्रित किए गए। मुख्य अतिथि सदर सांसद धर्मेंद्र यादव ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के लिए संचालित योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करने पर जोर दिया। बीडीओ रवि कुमार ने एजेंडेवार जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 में मनरेगा के तहत 4,72,531 मानव दिवस के सापेक्ष 4,53,698 मानव दिवस सृजित किए गए, जो संतोषजनक प्रगति दर्शाता है। उन्होंने पंचायत सहायकों को जॉब कार्ड धारकों को आधार से जोड़ने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, रोजगार गारंटी योजना, पंचम वित्त आयोग एवं 15वें केंद्रीय वित्त आयोग के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, दिव्यांग आवास, सुलभ शौचालय एवं सोख्ता गड्ढा निर्माण जैसी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री अभियान में जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई।
पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि पंचायतों के मजबूत होने से ही देश का विकास संभव है।
विधायक डॉ. संग्राम यादव ने भी पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। वहीं क्षेत्रीय विधायक पूजा सरोज ने पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

समाज कल्याण विभाग के ऋषिकेश कुमार ने विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं की जानकारी दी, जबकि एडीओ पंचायत श्रवण कुमार ने विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला।बैठक का संचालन ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार ने किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. कैलाश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed