फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25 applied for the loans granted, 64 pending

ऋण के लिए 25 आवेदन किए मंजूर, 64 लंबित

Fri, 23 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 23 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से उद्योग धंधे को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन समय से ऋण नहीं मिलने के कारण मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। आवेदन करने से लेकर बैंक तक की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैंकों की ओर से हीलाहवाली किए जाने के कारण समय ऋण स्वीकृत नहीं हो पाते हैं जिसके चलते कई आवेदक विचार ही बदल देते हैं। मौजूदा समय में जिला उद्योग केंद्र की ओर से स्वरोजगार के लिए तीन योजनाएं चलाई जा रही हैं। नोटबंदी ने इन योजनाओं की स्वीकृति की राह में रोड़ा अटकाया है। अभी तक मात्र एक योजना में बैंक से 25 फाइलों को स्वीकृत मिली है जबकि 64 फाइलें बैंकों में स्वीकृति के लिए लंबित पड़ी हैं।
विज्ञापन


   जनपद के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में जिला उद्योग केंद्र का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से युवा स्वरोजगार को करते हैं। वर्तमान में जिला उद्योग केंद्र की ओर से तीन योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना और समाजवादी ब्याज उपादान योजना का संचालन किया जा रहा है। विभाग की मानें में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत इस वर्ष जनपद को 58 का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 108 लोगों ने आवेदन किया।
विज्ञापन


जिसमें से 58 लोगों की फाइल स्वीकृति के लिए बैंकों को भेजी गई है। वहीं समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना में जनपद का लक्ष्य 44 था। आवेदित फाइलों में से 44 लोगों की फाइल को जांचकर बैंक में भेजा गया जिसमें से 25 फाइलें स्वीकृति हो चुकी हैं। बाकी की फाइलें बैंक में स्वीकृति का इंतजार कर रही हैं। वहीं समाजवादी ब्याज उपादान योजना का लक्ष्य अनलिमिटेड है। इनमें से आठ फाइलें बैंकों में स्वीकृति के लिए भेजी गई हैं। लेकिन अभी तक एक भी फाइल को स्वीकृति नहीं मिली है। इस प्रकार अगर देखें तो सिर्फ एक योजना को छोड़ दे तो बाकी दो योजनाओं में एक भी आवेदन को स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed