फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   24 newly infected, three died

50 हुए ठीक, 24 मिले नए संक्रमित, तीन की मौत

Sun, 30 May 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
24 newly infected, three died
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी जरूर हुई है लेकिन इसे अभी पूरी तरह से नियंत्रित कहना ठीक नहीं होगा। बीते चौबीस घंटे में 50 मरीज जहां ठीक हुए तो वहीं 24 नए संक्रमित मिले है। वहीं राजकीय मेेडिकल कालेज में तीन संक्रमितों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शनिवार को 5787 लोगों की जांच की गई। जिसमें 24 नए संक्रमित मिले। वहीं बीते चौबीस घंटे में 50 संक्रमित ठीक भी हुए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 574 हो गया है। वहीं कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 17780 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को मात्र 14 नए संक्रमित मिले थे। जहानागंज संवाददात के अनुसार राजकीय मेडिकल कालेज में मात्र एक दिन की शांति के बाद बीते चौबीस घंटे में तीन लोगों की मौत हुई। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि अहरौला की 49 वर्षीय महिला 22 मई की शाम 5:40 बजे भर्ती की गई थी। शुक्रवार की रात 12:45 बजे उसने दम तोड़ दिया। गंभीरपुर के 19 वर्षीय युवक को 27 मई की शाम 7:34 पर भर्ती किया गया। शुक्रवार की रात 12:25 पर उसने दम तोड़ दिया। वहीं जीयनपुर के 55 वर्षीय अधेड़ को 22 मई की शाम 4:35 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम 7:45 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

13988 ने लगवाया कोरोना का टीका
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को जिले में कुल 79 केंद्रों पर टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि कुल 18 हजार के टीकाकरण का शनिवार को लक्ष्य था। जिसके सापेक्ष 13988 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed