फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   24 new corona patients found

नही थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 मिले नए कोरोना मरीज

Thu, 01 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
24 new corona patients found
आजमगढ़। केंद्र सरकार के बाद अब प्रदेश सरकार भी कोरोना को लेकर गंभीर हो चुकी है। पूरे प्रदेश को कोरोना संक्रमण की चपेट में बताया जा रहा है, तो जिले में भी कोरोना की तेजी से बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगता नहीं नजर आ रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 24 नए मरीज सामने आए। वहीं अब बाहरी के बजाय स्थानीय लोग ज्यादा संक्रमित मिल रहे है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को महकमे द्वारा विभिन्न जगहों पर की गई जांच में कुल 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए है। इसमें 15 एंटीजेन से, सात आरटीपीसीआर से व दो ट्रूनाट से हुई जांच में पॉजिटिव आए है। इन 24 पॉजिटिव मरीजों में बाहर से आने वाले सात लोग शामिल है। जिसमें तीन दिल्ली तो चार मुंबई से आई ट्रेन से जिले में पहुंचे है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर गौर करे तो अब स्थानीय लोगों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके बाद भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने की कोई कवायद नहीं हो रही है। जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है तो वहीं आम जनता भी बढ़ते संक्रमण के बीच लापरवाह बनी हुई है। अभी तक कोविड गाइड लाइन का अनुपालन कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है। बिना मास्क के लोग सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर चक्रमण कर रहे है। सोशल डिस्टेंसिंग तो कहीं भी देखने को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

181 पर पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव का परिणाम है कि एक पखवारे पूर्व तक शून्य पर रहा एक्टिव मरीजों के आंकड़े में तेजी बढ़ोत्तरी हुई है। मात्र एक पखवारे में ही जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 181 पर पहुंच गई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों की चिंता तो बढ़ी है लेकिन सतर्कता कोई नहीं बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed