फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   24 government ambulances fail fitness test, some have insurance, some have tax dues

Azamgarh News: फिटनेस में फेल 24 सरकारी एंबुलेंस किसी का बीमा, किसी का टैक्स बकाया

Sat, 10 May 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
24 government ambulances fail fitness test, some have insurance, some have tax dues
आजमगढ़। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। उसके द्वारा अनफिट वाहनों से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है। इतना ही नहीं विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की गाड़ी का बीमा, फिटनेस तो फेल ही है उनकी गाड़ियों का कर भी कई वर्षों से बाकी है।
विज्ञापन

किसी की तबीयत खराब होने या दुर्घटना होने के बाद एंबुलेंस के जरिये घायलों और बीमारों को अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। लेकिन, आज जनपद में संचालित ज्यादातर एंबुलेंस खुद ही बीमार हैं। जिसका परिणाम है कि आए दिन यह एंबुलेंस जगह-जगह मरीज को ले जाते समय खराब होकर खड़ी हो जाती हैं।
विज्ञापन

जिले के परिवहन कार्यालय में वर्तमान में 95 गाड़ियां पंजीकृत हैं। इसमें 32 निजी और 63 सरकारी गाड़ियां शामिल हैं। इनमें से निजी एंबुलेंस गाड़ियों का फिटनेस ठीक है, लेकिन 24 सरकारी एंबुलेंसों का फिटनेस फेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सरकारी विभागों की यह कार्यशैली बहुत बड़ा सवाल खड़ा करती है। क्योंकि एक तरफ आम जनमानस का फिटनेस, प्रदूषण, बीमा आदि न होने पर उनकी गाड़ियों पर हजारों रुपये का जुर्माना वसूलती है। वहीं इन गाड़ियों को पूछने वाला कोई नहीं है। वहीं इन्हीं फिटनेस फेल एंबुलेंसों से मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed