फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   24,599 cases settled in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 24,599 वादों का हुआ निस्तारण

Sat, 12 Mar 2022 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
24,599 cases settled in National Lok Adalat
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय के तत्वावधान में शनिवार को न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 24,599 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

लोक अदालत का उद्घाट न्यायालय के हाल आफ जस्टिस में जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद और प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश लालता प्रसाद ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद अदालत के पीठासीन अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष मुकदमे के निस्तारण में जुट गए। विधिक सेवा के सचिव अनीता बताया कि जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद की अदालत से कुल 36 मुकदमों, प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश लालता प्रसाद की अदालत 67 मुकदमों का निस्तारण किया गया। वही दूसरी तरफ मोटर दुर्घटना अभिकरण से 30 वादों का निस्तारण हुआ। अपर जिला सत्र न्यायाधीश भगवान दयाल भारती की अदालत से दो, विशेष न्यायाधीश एसटीएससी शिवचंद की अदालत से 10,अपर जिला जज ओम प्रकाश वर्मा, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा कुल पांच वादों का निस्तारण किया गया। इसी क्रम बैंकों तथा बीएसएनएल द्वारा प्री लिटिगेशन से संबंधित वादों में 39744161 रुपये का समझौता किया गया।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय के हाल हाफ जस्टिस में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन करते हुए जिला जज दिनेश चंद ने कहा कि लोक अदालत सुलह-समझौते का एक सशक्त माध्यम है। इसमें वे मामले निस्तारित होते है जिसमें किसी पक्ष की हार और जीत नहीं होती है। इससे निस्तारित हुए मामले दोनों पक्षों द्वारा मान्य होते है। ऐसी अदालतों से मुकदमों का निस्तारण तो समाप्त होता ही है, दोनों पक्षों में प्रेम और समरसता की भावना भी पैदा होती है। कार्यक्रम का संचालन विधिक सेवा की सचिव अनीता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed