फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   233 people who died from Corona got ex-gratia

कोरोना से मृत 233 लोगों को मिली अनुग्रह राशि

Thu, 16 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
233 people who died from Corona got ex-gratia
सरकार की ओर से कोरोना काल में मृत लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपये अनुग्रह देने का निर्णय लिया है। इसके लिए पहले स्वास्थ्य विभाग से सूची मांगी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 228 लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई। जब इस सूची का सत्यापन कराया गया तो 78 लोग गलत पाए गए। इस सूची में शामिल 145 लोगों और सीधे आवेदन से आए 88 लोगों को अब तक अनुग्रह राशि का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना काल में 228 मृत लोगों की सूची शासन को उपलब्ध कराई गई। जिला प्रशासन द्वारा जब इस सूची का सत्यापन कराया गया तो पाया गया कि इसमें कई नाम ऐसे शामिल हैं जिनकी मृत्यु ही नहीं हुई। वहीं कई लोग ऐसे हैं जो दूसरे जनपदों के रहने वाले हैं। सूची में शामिल ऐसे लोगों की संख्या 78 रही। इस सूची में शामिल मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने के लिए सरकार की ओर से एक करोड़ 14 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए थे। इसमें से 145 लोगों को अनुग्रह राशि का भुगतान किया गया। वहीं सरकार ने लोगों से सीधे आवेदन लेकर इसकी जांच कर अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया। जिसके तहत सरकार ने ऐसे लोगों के परिवार को अनुग्रह राशि देने के लिए एक करोड़ रुपये उपलब्ध कराए थे। जिसमें से अब तक 88 लोगों को अनुग्रह राशि का भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन

जनपद में अब तक 233 लोगों को अनुग्रह राशि का भुगतान किया जा चुका है। जैसे-जैसे आवेदन आ रहे हैं वैसे-वैसे अनुग्रह राशि का भुगतान किया जा रहा है।
आजाद भगत सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed