फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   23 vehicles parked on the roadside were fined

Azamgarh News: सड़क किनारे खड़े 23 वाहनों का कटा चालान

Sat, 15 Jun 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
23 vehicles parked on the roadside were fined
आजमगढ़। सड़क किनारे खड़े वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने एक्शन लिया है। यह अमर उजाला की खबर का असर है। सड़क किनारे खड़े वाहनों से होने वाले हादसे को लेकर अमर उजाला ने सावधान! हाईवे पर खड़े वाहन बन रहे मौत की वजह, जिम्मेदार बेपरवाह शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद अब ट्रैफिक पुलिस ने 23 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिले से होकर जाने वाले मार्ग आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे व हाईवे, आजमगढ़-बूढ़नपुर अतरौलिया मार्ग, जीयनपुर व मऊ हाईवे सहित अन्य मार्गों पर सड़क किनारे वाहन खड़े होते हैं। कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भी देखने को मिल रहा है। इन सड़कों की पटरियों पर खड़े वाहनों के कारण हुए हादसे से कई लोगों की जान चली गई। फिर भी किसी जिम्मेदार ने इनपर ध्यान नहीं दिया। जिसे लेकर अमर उजाला द्वारा गंभीरता से लेते हुए 13 जून 2024 के अंक में पेज नंबर तीन पर सावधान! हाईवे पर खड़े वाहन बन रहे मौत की वजह, जिम्मेदार बेपरवाह'''''''' शीर्षक से गंभीरता से प्रकाशित किया। एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी ने प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर अभियान चलाया। इस दौरान मार्ग पर खड़े ट्रकों का चालान किया गया। टीएसआई धनंजय शर्मा ने बताया कि सड़क की पटरियों पर खड़े वाहनों का चालान किया गया है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि वह सड़क पर वाहन न खड़ा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed