फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   23 bonded laborers freed from brick kiln

Azamgarh News: ईंट भट्ठे से मुक्त कराए गए 23 बंधुआ मजदूर

Tue, 27 Jun 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
23 bonded laborers freed from brick kiln
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गड़ौली गांव स्थित ईंट भट्ठे पर 23 मजदूरों को बंधक बना कर काम कराया जा रहा था। जिन्हें एएचटीयू की टीम ने एसडीएम लालगंज के नेतृत्व में मुक्त कराया और उन्हें मजदूरी आदि दिला कर घर रवाना किया। बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम व बंधुआ मजदूरी से लोगों को मुक्त कराने को लेकर वर्तमान में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एएचटीयू टीम लगातार क्षेत्र में चक्रमण कर रही है। सोमवार को टीम को सूचना मिली कि देवगांव कोतवाली के गड़ौली गांव स्थित ईंट भट्ठे पर 24 मजदूरों को भट्ठा मालिक बंधक बना कर रखे है। न ही इन्हें मजदूरी ही दी जा रही है न ही घर ही जाने दिया जा रहा है। इस सूचना पर एसडीएम लालगंज के नेतृत्व में एएचटीयू टीम ने भट्ठे पर दबिश दी और मौके पर बंधक बनाए गए 23 मजदूरों को मुक्त कराया। उन्हें मजदूरी आदि दिला कर घर भेजने की व्यवस्था कराई। सभी मजदूर छत्तीगढ़ व मध्य प्रदेश प्रांत के रहने वाले है। इसके साथ ही भट्ठा मालिक के खिलाफ बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उनमूलन) अधिनियम 1976 के तहत नोटिस जारी करते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में एसडीएम लालगंज सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रशिक्षु एसडीएम श्रीकेश कुमार राय, उपश्रमायुक्त शशिकांत पांडेय,थाना प्रभारी एएचटीयू विजय कुमार शुक्ला व हेड कांस्टेबल राजेश कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed