फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टी व 374 सचिवों को कारण बताओ नोटिस

15 एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टी व 374 सचिवों को कारण बताओ नोटिस

Fri, 17 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
15 एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टी व 374 सचिवों को कारण बताओ नोटिस
आजमगढ़। वित्तीय वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना और वित्तीय वर्ष 2018-19 की फीडिंग करने में लापरवाही पर डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने 15 एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टी और 374 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इनके द्वारा संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है तो इनके निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि जनपद में मुहम्मदपुर, पवई, जहानागंज, कोयलसा, अतरौलिया, लालगंज, अजमतगढ़, रानी की सराय, फूलपुर, तरवां, पल्हनी, मिर्जापुर, मार्टीनगंज, बिलरियागंज और सठियांव के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टी जारी की गई है। इसके साथ ही जनपद के 22 विकास खंडों के 374 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। इनको ग्राम पंचायत विकास योजना अभियान के तहत दो अक्टूबर से 31 दिसंबर तक अभियान के रूप में समस्त ग्राम पंचायतों की विकास योजना तैयार कर 31 मार्च 2019 तक प्लान प्लस पर अपलोड करना था। इसके अलावा प्रिया साफ्ट पर भी शत-प्रतिशत फीडिंग करते हुए दैनिक पुस्तिका, मासिक पुस्तिका, वार्षिक पुस्तिका में 10 अप्रैल तक शत-प्रतिशत बंद करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इनके द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरती गई। इसके लिए समस्त एडीओ पंचायत से पूर्व में भी स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बाद भी इनके द्वारा अपने कार्यों में सुधार नहीं किया गया। अब अगर इनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है तो इनके निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed