फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   उड़ने की उम्मीद जगी...पर इंतजार अभी बाकी है

उड़ने की उम्मीद जगी...पर इंतजार अभी बाकी है

Tue, 16 Apr 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
उड़ने की उम्मीद जगी...पर इंतजार अभी बाकी है
आजमगढ़। जनपद की मंदुरी स्थित हवाई पट्टी को रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत घरेलू हवाई अड्डे में बदलने के लिए चयनित किया गया है। पहले दौर में यहां से 2500 रुपये में लखनऊ मुख्यालय तक की उजड़ान उपलब्ध कराए जाने की योजना है। हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विस्तारीकरण और विकाय कार्य भी जारी है। वहीं, उड़ान शुरू करने में हो रही देरी से लोगों में नाराजगी भी है। लोकसभा चुनाव में ये भी मुद्दा बन सकता है।
विज्ञापन

मंदुरी हवाई पट्टी का निर्माण सपा सरकार में ही कराया गया था। इसका प्रयोग हेलीकाप्टर और शासन से विशेष विभान उतारने में किया जाता था। भाजपा सरकार की ओर से हवाई पट्टी का चयन रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत घरेलू उड़ान के लिए किया गया है। योजना के तहत 2500 रुपये में आम लोगों के लिए लखनऊ तक की उड़ान की सुविधा उपलब्ध कराना है। हवाई पट्टी के विस्तार, अधूरी बाउंड्री को पूरा करने के लिए जमीन खरीद का कार्य पूरा हो चुकी है। टर्मिनल, टावर और अन्य विस्तारीकरण के लिए कार्य राजकीय निर्माण निगम को दिया गया है। लगभग 18 करोड़ की लागत से ये कार्य भी जारी है। शासन की ओर से 14 करोड़ की दो किस्ते जारी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

उड़ान में देरी से नाराजगी भी
शासन की ओर से जिस तरीके से जनपद से उड़ान शुरू करने की बात कही गई थी। इससे उम्मीद जगी थी वर्ष 2018 में ही उड़ान शुरू हो जाएगा। इसके बाद मामला खिंच कर अप्रैल 2019 तक पहुंचा। राजकीय निर्माण निगम की ओर से विस्तारीकरण का कार्य समाप्त करने की समय सीमा 2019 रखी गई है। हालांकि प्रचलित लोकसभा चुनाव को लेकर लेकर समय पर काम पूरा होता दिख नहीं रहा है। उड़ान शुरू करने में हो रही देरी से लोगों में नाराजगी भी है। आने वाले चुनाव हवाई अड्डा भी मुद्दा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम हो जाएगी लखनऊ की दूसरी
हवाई अड्डे से उजड़ान शुरू होने का बाद जनपद से प्रदेश की राजधानी लखनऊ का सफर आसान हो जाएगा। लखनऊ जाने में लोगों को छह से आठ घंटे का समय लगता है। इसके शुरू होने से कुछ मिनटों में ही लोग लखनऊ पहुंच सकेंगे। जनपद के काफी संख्या में लोग मुंबई और खाड़ी देशों में रहते हैं। यहां जाने के लिए लोगों को लखनऊ और वाराणसी से हवाएई सेवा लेनी पड़ती है। ऐसे लोगों के लिए जनपद से उड़ान शुरू होने पर सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed