फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   स्थानांतरण तक एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार करेंगे वकील

स्थानांतरण तक एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार करेंगे वकील

Thu, 14 Feb 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
स्थानांतरण तक एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार करेंगे वकील
लालगंज। एसडीएम लालगंज के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने गुरुवार को उनके स्थानांतरण तक न्यायालय का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि 151 सीआरपीसी में आए अभियुक्तों को छोड़ना या किसी को जेल भेजना तथा कानून का उल्लंघन करना एसडीएम की दिनचर्या हो गई है। तहसील बार एसोसिएशन के सदस्य इनके स्थानांतरण तक न्यायालय का बहिष्कार करेंगे। धरना-प्रदर्शन से लेकर भूख हड़ताल तक की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि लालगंज तहसील में काफी दिनों से अविवादित वरासत, असंक्रमणीय से संक्रमणीय होना, खतौनी में आदेशों की फीडिंग बिना पैसे लिए नहीं हो रहा है। कई बार उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शनी से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 31 दिसंबर को वार्ता के लिए पत्र दिया गया। चार जनवरी को पुन: पत्र दिया गया। 10 जनवरी को एसडीएम ने अपने चेंबर में बुलाकर वार्ता की। अधिवक्ताओं ने बताया कि समस्याओं से अधिवक्ता और जनता परेशान है। तहसील में पैसा लेने पर ही कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। एसडीएम सिर्फ मौखिक आदेश दे दिया। 15 दिन बीत जाने के बाद भी किसी समस्या का निराकरण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed