फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर कराएं अवगत

लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर कराएं अवगत

Thu, 29 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर कराएं अवगत
आजमगढ़। मंडलायुक्त जगतराज की अध्यक्षता में बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में स्वच्छ भारत मिशन की मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रगति खराब मिलने पर मंडलायुक्त ने उसमें सुधार करने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने बताया कि 18 नवंबर को मुख्यमंत्री जी द्वारा वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा की गई थी। जिसमें आजमगढ़ में ओडीएफ घोषित 2015, बलिया में 1154 और मऊ में 882 ग्रामों का जनपद स्तर पर सत्यापन नहीं मिला। इसी प्रकार आजमगढ़ में बेसालाइन सर्वे में छूटे कुल 109814 परिवारों के सापेक्ष 12267, बलिया में 20000 परिवारों के सापेक्ष 12133 और मऊ में 46030 परिवारों में से 6030 परिवारों की आनलाइन फीडिंग कराई गई है। जनपद आजमगढ़ में कुल 86816, बलिया में 74308 और मऊ में 8322 शौचालय अनअप्रूव्ड हैं। स्वच्छाग्रहियों को मानदेय के भुगतान की स्थिति आजमगढ़ में 21.69 प्रतिशत, बलिया में 13.25 प्रतिशत और मऊ में 27.23 प्रतिशत है। उन्होंने खराब प्रगति को गंभीरता से लेते हुए तीनों जनपदों में सुधार लाने के निर्देश दिए। एक सप्ताह में आजमगढ़ में 883, बलिया में 654 और मऊ में 338 ओडीएफ ग्रामों का ही सत्यापन कराया गया है। इसी प्रकार बेसलाइन सर्वे में छूटे हुए आजमगढ़ में 109814 लाभार्थियों में से केवल 29291, बलिया में 40000 में से केवल 30531 और मऊ में 46030 लाभार्थियों में से 25221 की ही आनलाइन फीडिंग की गई है। छूटे हुए परिवारों की आनलाइन फीडिंग कराने की समय सीमा 30 नवंबर हैए उसके बाद किसी भी दशा में आनलाइन फीडिंग नहीं कराई जा सकेगी। मंडलायुक्त ने शौचालयों को अप्रूव्ड किएं जाने की स्थिति की समीक्षा में पाया कि एक सप्ताह में आजमगढ़ में मात्र 8630, बलिया में 31295 और मऊ में मात्र 476 अनअप्रूव्ड शौचालय को अप्रूव्ड किया गया। इस अवधि में तीनों जनपदों में स्वच्छाग्रहियों के भुगतान की स्थिति शून्य पाई गई। इस मौके पर मंडल तीनों जनपदों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed