फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डीएम ने ईओ नपा और अमर मुख्य अधिकारी को भेजा रिमाइंडर

डीएम ने ईओ नपा और अमर मुख्य अधिकारी को भेजा रिमाइंडर

Tue, 21 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने ईओ नपा और अमर मुख्य अधिकारी को भेजा रिमाइंडर
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर केंद्रीय विद्यालय रोड की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था के साथ ही करतालपुर स्थित प्रह्लाद नगर कालोनी में जलनिकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत और अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को इसकी व्यवस्था कर अवगत कराने का निर्देश दिया था। अवगत न कराने पर सोमवार को जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों केे रिमाइंडर भेजा। बताते चलें कि नगर के केंद्रीय विद्यालय मार्ग की जर्जर हालत के कारण मार्ग पर अक्सर पानी जमा रहता है। जिसके कारण विद्यालय आने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसे लेकर कई संगठनों द्वारा प्रदर्शन भी किया जा चुका है। वहीं नगर के करतालपुर स्थित प्रह्ललाद नगर कालोनी बेस लेबल से काफी नीचे होने के कारण बरसात और लोगों के घरों का पानी निकलने में काफी परेशानी होती है। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत और अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को मार्ग का निर्माण कराकर, जल निकासी की व्यवस्था कर अवगत कराने का निर्देश दिया था। लेकिन उनके द्वारा किसी कार्रवाई से अवगत नहीं कराया गया। इस पर जिलाधिकारी ने सोमवार को दोनों अधिकारियों को रिमाइंडर जारी करते हुुए संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कृत कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed