फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नाली निर्माण में कच्चे ईंट और घटिया सामग्री का इस्तेमाल

नाली निर्माण में कच्चे ईंट और घटिया सामग्री का इस्तेमाल

Sat, 30 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
नाली निर्माण में कच्चे ईंट और घटिया सामग्री का इस्तेमाल
आजमगढ़। नगर पालिका प्रशासन की सारी व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक नालों की सफाई का कार्य पूरा नहीं हुआ है। वहीं बरसात के मौसम में नपा प्रशासन नाली का निर्माण कराने में जुटा है, जिसमे मानक की अनदेखी की जा रही है, जिससे एक बरसात भी नवनिर्मित नाली झेल पायेगी यह कहना मुश्किल होगा। बरसात के मौसम में शहर को जल-जमाव की समस्या से दो चार होना होगा। क्योकि हर बार की तरह इस बार भी नपा प्रमुख नालों की सफाई अब तक नहीं करा सकी है। बरसात के पूर्व ही नालों की सफाई हो जानी चाहिए थी लेकिन पहले ही नाले की सफाई शुरू होने के साथ ही बरसात भी शुरू हो गई। वहीं शहर के गुरूटोला मुहल्ले में बरसात के मौसम में नपा प्रशासन नाली का निर्माण करा रहा है, जिसमें कच्ची ईंट और मानक के विपरित मसाले का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके चलते एक तरफ नव निर्मित नाली पर प्लास्टर हो रहा है तो दूसरी तरफ प्लास्टर बह जा रहा है। ठेकेदार के माध्यम से हो रहे इस नाली निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी के चलते एक बरसात ही नव निर्मित नाली झेल जाये तो बड़ी बात होगी। ऐसा नहीं है कि नपा प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है। सब कुछ नपा के जेई और अन्य संबंधित कर्मचारियों की देखरेख में हो रहा है, फिर भी सरकारी धन का दुरूपयोग जम कर किया जा रहा है। प्रशांत कुमार, प्रभारी ईओ-नपा/एसडीएम मार्टीनगंज, आजमगढ़ ने बताया कि नाली निर्माण कार्य में यदि मानक की अनदेखी हो रही है तो जांच करा कर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। नपा के जेई को मौके पर भेज कर निर्माण कार्य की जांच करायी जायगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed