{"_id":"5ae7595e4f1c1b5c098b751b","slug":"21525111134-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिष्ठित विद्यालयों का शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिष्ठित विद्यालयों का शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
Updated Tue, 01 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर में स्थित सभी प्रतिष्ठित विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिससे विद्यालयों में खुशी का माहौल देखने को मिला। यह अलग बात रही कि शहर के सिर्फ एक विद्यालय के दो बच्चे ही जिले के टॉप टेन की सूची में अपना स्थान बना सके।
प्रतिभा निकेतन स्कूल अतलस पोखरा के सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए। प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट में शिल्पा मौर्या, दीक्षा सोनकर और रेनू यादव क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर ही। वहीं हाईस्कूल में देवश, मनीषा और अंकिता यादव को क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान मिला। सर्वोदय पब्लिक इंटर कालेज हरवंशपुर में भी शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम को लेकर जश्न का माहौल रहा। सभी के उत्तीर्ण होने से विद्यालय में खुशी व्याप्त रही। प्रबंधक राजेंद्र यादव ने बताया कि इंटरमीडिएट में पंजीकृत 68 बच्चों में 49 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। वहीं हाईस्कूल में 55 बच्चे पंजीकृत थे जिसमें 50 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। चिल्ड्रेन हॉयर सेकेंड्री स्कूल हरवंशपुर के भी सभी बच्चें उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में शिप्रा जायसवाल जहां विद्यालय मे पहले स्थान पर रही तो वहीं इंटरमीडिएट में अवनीश यादव और किंजल त्रिपाठी संयुक्त रूप से विद्यालय में टॉप पर रहे। इंटरमीडिएट के ये दोनों छात्र जिले के टॉप टेन सूची में भी शामिल है। प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी और प्रधानाचार्य पवन कुमार सिंह ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। बूढनपुर संवाददाता के अनुसार जीएएस इंटर कालेज दारूपुर के हाईस्कूल के छात्र विकास गौड ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तहसील क्षेत्र का नाम रोशन किया। विकास ने आईएएस बन कर देश करने की बात कही। किसान बालिका इंटर कालेज एकडंगी के हाईस्कूल में नेहा प्रजापति ने 90.16 प्रतिशत ममता ने 85.16, महिमा वर्मा 84.83, प्रियंका गुप्ता 83.50 प्रतिशत और इंटर में साक्षी यादव 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज कोयलसा के हाईस्कूल में रोहिणी भारती ने 90.16, आंचल पांडेय 89.16, अंशिका 87.83, शिवांजली ने 87.5, श्वेता सिंह 87.5 वहीं इंटर में सृष्टि सिंह ने 87.6, शिवानी मिश्रा ने 85.80, आस्था सिंह ने 83.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में छायी रही खुशी
लाटघाट। क्षेत्र के नेहरू इंटर कालेज रामनगर में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तनु वर्मा टॉप पर रही। बाबू संत प्रसाद राय इंटर कालेज रामगढ़ में इंटर में साक्षी सिंह, कृष्णा सिंह संयुक्त रूप से टॉप पर रही। हाईस्कूल में मधु यादव को पहला स्थान मिला। चंद्रभानु इंटर कालेज मसुरियापुर में इंटरमीडिएट में रीना यादव पहले स्थान पर रही। किसान इंटर कालेज मुजार सुरैना में हाईस्कूल में रवि पाठक पहले स्थान पर रहे। महादेवी इंटर कॉलेज बाजार गोसाई के हाईस्कूल में अंकुर सिंह पटेल पहले स्थान पर रहे। अंबारी संवाददाता के अनुसार विद्यावती देवी इंटर कालेज हमीरपुर के छात्र आनंद यादव ने हाईस्कूल में विद्यालय में टॉप किया। जहानागंज संवाददाता के अनुसार चौधरी चरण सिंह किसान इंटर कालेज इदिलपुर में हाईस्कूल में निशा यादव पुत्री अमला यादव औव्वल रही। एसकेडी इंटर कालेज की इंटर की छात्रा सृष्टि राय ने 85.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार पारस कन्या इंटर कालेज में हाईस्कूल में खुशबू सरोज पहले स्थान पर रही। वहीं इंटरमीडिएट में शृंखला सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ज्योति विश्वकर्मा ने बताया कि बेहतर परिणाम आने से पूरा विद्यालय परिवार प्रसन्न है।
विज्ञापन
हाईस्कूल में 16, इंटर में 12 छात्र 80 प्रतिशत से ऊपर
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा में शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के हाईस्कूल के 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 16 है और इंटर में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 12 है। परीक्षा प्रभारी फिरोज अख्तर ने बताया कि हाई स्कूल में उत्तम यादव ने 83 प्रतिशत, शाकरीन ने 85 प्रतिशत और आशीष चंद्र यादव ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसी प्रकार इंटर में हुमैरा इमरान ने 85.2 प्रतिशत, सना बानों 85 प्रतिशत, गौरव कुमार ने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।