फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुद्रा योजना से लिंक होगा ब्लैक पाटरी उद्योग

मुद्रा योजना से लिंक होगा ब्लैक पाटरी उद्योग

Wed, 25 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मुद्रा योजना से लिंक होगा ब्लैक पाटरी उद्योग
आजमगढ़। शासन ने निजामाबाद के ब्लैक पाटरी उद्योग को एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत चयन किया है। सिके साथ ही इसको मुद्रा योजना के साथ लिंक किया जाएगा। इसमें शिल्पकारों को व्यवसाय बढ़ाने के लिए इंट्रेस्ट सब्सिडी भी दी जाएगी। इसके साथ माह के अंत तक एक जनपद एक उत्पाद के तहत शासन की गाइड लाइन आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद इस व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमकाने की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

सूबे की सरकार ने प्रत्येक जनपदों में एक उद्योग को उस जनपद की पहचान बनाने के लिए एक जनपद एक उत्पाद योजना शुरू की है। इसके तहत शासन की ओर से बजट का निर्धारत कर शिपल्कारों को जहां नये डिजाइन उपलब्ध कराए जाएंगे, वहीं उद्योग की विश्व स्तर पर मार्केटिंग आदि भी की जाएगी। सरकार की ओर से इस उद्योग का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। फरवरी माह इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री की ओर से की गई थी, लेकिन योजना के तहत व्यवसासियों को क्या-क्या लाभ होगा इसके बारे में शासन से अभी तक कोई गाइड-लाइन नहीं मिला थी। उद्योग विभाग के अधिकारियों की मानें तो जनपद के इस उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए इसे मुद्रा योजना से भी लिंक किया जाएगा। इसमें शिल्पकारों को उद्योग को बढ़ाने और मार्केटिंग आदि के लिए बहुत कम ब्याज पर इंट्रेस्ट सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक अनुराग कुमार ने बताया कि शासन की ओर से इस माह के अंत तक योजना के बारे में पूरी गाइडलाइन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इके बाद उद्योग के विकास की कोशिशें शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


उद्योग लगाने के लिए प्रस्ताव मंजूर करने को भेजा रिमाइंडर
आजमगढ़। पूर्व जिलाधिकारी सीबी सिंह ने जनपद में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के भू-माफियाओं से खाली कराई गई 45 एकड़ जमीन यूपीएसआईडीसी को देने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया था। जमीन यूपीएसआईडीसी को स्थानांतरित करने और इस पर उद्योग लगाने की मंजूरी देने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जो उसी समय से लंबित पड़ा है। पिछले दिनों कलक्ट्रेट में उद्योग बंधु की मीटिंग के दौरान मामला सामने आया तो बताया कि प्रस्ताव अभी भी शासन में लंबित पड़ा है। इस पर जिलाधिकारी शिवाकंत द्विवेदी ने शासन को फिर पत्र भेजकर प्रस्ताव को मंजूरी देने की बात कही है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर ये जनपद के विकास में काफी सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक पाटरी उद्योग को मुद्रा योजना के साथ भी लिंक किया जाएगा। एक जनपद एक उत्पाद योजना के भी गाइड लाइन् इस माह के अंत तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। गाइड लाइन के अनुसार कार्य शुरू कराया जाएगा। 45 एकड़ जमीन यूपीएसआईडीसी को देने के प्रस्ताव के बारे में भी डीएम की ओर से रिमाइंडर भेजा गया है।
अनुराग कुमार, प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed