फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   निखरेंगी प्रतिभाएं, हर गांव में होंगे बच्चों के खेल के मैदान

निखरेंगी प्रतिभाएं, हर गांव में होंगे बच्चों के खेल के मैदान

Sat, 17 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
निखरेंगी प्रतिभाएं, हर गांव में होंगे बच्चों के खेल के मैदान
आजमगढ़। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण प्रतिभाओं की समस्या को समझते हुए प्रत्येक राजस्व ग्राम में आरक्षित खेल के मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उसे खेलने योग्य बनाने को कहा है। जहां खेल मैदान आरक्षित नहीं हैं, वहां इसकी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। दो माह के भीतर पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को एक सप्ताह के भीतर इसे चिह्नित कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण खेल प्रतिभाएं सुविधाओं के अभाव में निखर नहीं पा रही है। ऐसा नहीं है कि सरकार की ओर से इन प्रतिभाओं को निखारने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सरकार की ओर से राजस्व ग्रामों में खेल के मैदान के लिए जमीन आरक्षित की गई है, लेकिन इस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी ये बात आ चुकी है कि खेल मैदानों के रहते हुए इसकी सुविधा ग्रामीण क्षेत्र के बालकों को नहीं मिल पा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव लीना जौहरी ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि प्रत्येक राजस्व ग्रामों में आरक्षित खेल मैदानों को अतिक्रमणमुक्त कराके इसे उपयोग के लायक बनाया जाए। यदि किसी राजस्व ग्राम में खेल मैदान आरक्षित नहीं है तो उपयुक्त जमीन को आरक्षित कर इस पर खेल के मैदान की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। सभी जिलाधिकारी को अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह तक मामले में कार्रवाई कर अवगत कराने को कहा गया है। निर्देश मिलने के बाद जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को पत्र भेजकर आदेश पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही मामले में अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

000000000
शासन से प्रत्येक राजस्व ग्राम में खेल मैदानों को अतिक्रमणमुक्त कराने और जहां मैदान नहीं हैं वहां व्यवस्था करने के निर्देश मिले हैं। सभी एसडीएम से इस बारे में एक सप्ताह के अंदर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट मांगी गई है। अतिक्रमण हटाने के साथ ही जहां व्यवस्था नहीं है, वहां खेल मैदान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed