{"_id":"5a6a26244f1c1b8f268b65fd","slug":"21516906020-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी का 400 बोरी गेहूं साहू फ्लोर मिल से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी का 400 बोरी गेहूं साहू फ्लोर मिल से बरामद
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार सदर अखिलेश कुमार ने गुरुवार की देर शाम गेहूं लदे एक ट्रक का पीछा किया। ट्रक सिधारी थाना क्षेत्र के एकरामपुर स्थित साहू फ्लोर मिल में पहुंचा जहां ट्रक से गेहूं उतरते हुए नायब तहसीलदार ने पकड़ लिया।
नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को वह क्षेत्रभ्रमण पर निकले थे तभी सूचना मिली एक ट्रक में कालाबाजारी का गेहूं जा रहा है। सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ उक्त ट्रक का पीछा किया। ट्रक सीधे सिधारी थाना क्षेत्र के एकरामपुर स्थित साहू फ्लोर मिल पहुंचा। जहां ट्रक से गेहूं उतारा जाने लगा। तभी मौके पर पहुंच उन्होंने पूरे माल को अपने कब्जे में ले लिया। छानबीन कुल 400 गेहूं से भरे बोरे बरामद हुए। इन बोरों पर उप्र सरकार और हरियाणा सरकार के होलोग्राम बने हुए था। नायब तहसीलदार ने बताया कि बोरों की काउंटिंग कर ली गई है। अब मिल को सील कर मिल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। टीम में नायब तहसीलदार के साथ कानूनगो मुसाफिर, रामनरायन राय, लेखपाल राजेंद्र शुक्ला शामिल थे।