{"_id":"5a5a48ec4f1c1bf9408b4a26","slug":"21515866348-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से दरोगा की मौत
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सिधारी थाने पर तैनात दरोगा की ठंड लगने से शुक्रवार की देर रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मूलरुप से बलिया जिले के चितवारा गांव थाने के वसुदेवा ।ांव निवासी श्रीकांत राम (55) विशेष श्रेणी के दरोगा थे। वर्तमान समय में वह सिधारी थाने पर तैनात थे। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान ठंड लगने से श्रीकांत की तबियत खराब हो गई। पहले से उनका इलाज निजी डाक्टर के यहां चल रहा था। शनिवार को तबियत ज्यादा खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। श्रीकांत राम की मौत के बाद शनिवार को पुलिस लाइन परिसर के शहीद स्मारक के पास एसपी अजय कुमार साहनी, एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओसिटी सच्चिदानंद, सदर मो. अकमल खां, लालगंज संतोष सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्रीकांत राम तीन बेटा और तीन बेटियों के पिता थे।