फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रिटेल में एफडीआई वापस लेने की मांग

रिटेल में एफडीआई वापस लेने की मांग

Sat, 13 Jan 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
रिटेल में एफडीआई वापस लेने की मांग
आजमगढ़। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक और प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव एडवोकेट के नेतृत्व में शनिवार को रिटेल में सौ प्रतिशत एफडीआई किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट चौराहे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका प्रतिकात्मक पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने फुटकर क्षेत्र में एक सौ प्रतिशत एफडीआई लागू कर छोटे और मझोले व्यापारियों को मौत के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तो उसने 49 प्रतिशत एफडीआई लाई थी। तब भाजपा ने उसका विरोध करते हुए कहा था कि विदेशियों की सरकार विदेशी कंपनियों के लिए काम कर रही है। आज वही भाजपा अपनी कही बातों को भूल गई। भाजपा का दोहरा चरित्र आज सबके सामने आ गया है। सचिव राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी और जेटली ने पूंजीवादी घरानों और विदेशी निवेशकों के साथ सांठ-गांठ कर लिया है। रविंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार अगर इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी। इस मौके पर एजाज हुसैन, नूरुज्जमा, अजय कुमार गुप्ता, उमेश यादव, सुमित चौहान, रामरुप यादव, प्रशांत राय, साकेत राय, तफसीर आलम, अमरजीत यादव सहित अनके कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed