फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अवैध कब्जेदारों को सौंपी गई नोटिस

अवैध कब्जेदारों को सौंपी गई नोटिस

Mon, 30 Oct 2017 11:10 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जेदारों को सौंपी गई नोटिस
अमिलो। मुबारकपुर थाने की पुलिस ने रविवार को मुबारकपुर नगर पालिका के अलावा, भटौरा, देवलीखालसा, अमुड़ी आदि गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों पर लेखपाल की तहरीर पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने की धारा में केस दर्जकर सरकारी जमीन से कब्जा हटा लेने की नोटिस जारी की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटा तो पुलिस स्वयं कब्जा हटवा देगी। पुलिस के इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से जिन लोगों को नोटिस जारी की गई है। उसमें लालधर सोनकर, प्रदीप, राजकुमार, दिनेश, रामबचन, नंदलाल, चंदन, आशीष के अलावा काशीपुर भटौरा गांव निवासी कमलेश, देवलीखालसा गांव निवासी रामबदन, रामहीत, देवली आईमा गांव निवासी हरदेव, रामबदन, शिवबदन, अमुड़ी गांव निवासी दयाराम, नसीम, भटौरा गांव निवासी फूलचंद आदि का नाम शामिल है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि 28 अक्तूबर को इन्हें नोटिस जारी कर दी गई है। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed