{"_id":"59bd67f04f1c1b8b688b4f21","slug":"21505585136-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलिया दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े छह लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलिया दवा
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ । 17 सितंबर को आयोजित पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को जिला महिला अस्पताल से पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली। रविवार को पल्स पोलियो के दिन 2402 बूथों पर लगभग साढ़े छह लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाया जाएगा।
रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके तिवारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला महिला अस्पताल से निकल कर शंकर जी तिराहा, चौक, पुरानी कोतवाली, पहाड़पुर, मुकेरीगंज होते हुए मंडलीय जिला चिकित्सालय पर एक गोष्ठी के रूप में तब्दील हो गई। रैली में दुर्गाजी पीजी कॉलेज के छात्र/छात्राएं शामिल रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय ने बताया कि 18 से 22 सितंबर तक घर-घर टीकाकरण अभियान के लिए जनपद में कुल 2402 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें कुल 4804 वैक्सीनेटर और 2402 मोबलाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम के लिए कुल 374 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 32 मोबाइल टीम और 46 ट्रांजिट टीम कार्य करेगी। जनपद में कुल 6,57,993 बच्चे लक्षित किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिक्षिका डा. अमिता अग्रवाल, रोटरी क्लब के केके सेठ, दुर्गा जी पीजी कालेज की प्रतिनिधि रेनू राय, वेक्सीन कोलचैन मैनेजर पूनम शुक्ला आदि उपस्थित थे।