फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चक्की गांव को बचाने के लिए ठोकर निर्माण शुरू

चक्की गांव को बचाने के लिए ठोकर निर्माण शुरू

Sun, 02 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
चक्की गांव को बचाने के लिए ठोकर निर्माण शुरू
लाटघाट। घाघरा के कटान की जद में आए सगड़ी तहसील के चक्की गांव को बचाने की कवायद शुरू हो गई है। गांव को बचाने के लिए ठोकर का निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। उन्हें आशा है कि यह ठोकर उनके घर को घाघरा में समाने से बचाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि सगड़ी तहसील के उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा प्रतिवर्ष इस क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बनकर आती है। नदी वापस अपने पेटे में जाती है तब तक इतनी तबाही मचा देती है कि देवारावासियों को इससे उबरने में पूरा साल निकल जाता है। जब तक वह इससे उबरते हैं तब तक घाघरा एक बार फिर से तबाही मचाने के लिए उनके दरवाजे पर खड़ी नजर आती है। वर्तमान में चक्की और देचारा खास राजा गांव के मुराली का पुरवा घाघरा की कटान के मुहाने पर खड़ा है। काफी दिनों से गांववासी गांव को बचाने के लिए ठोकर निर्माण की मांग कर रहे थे। लेकिन प्रशासन कानों में तेल डालकर सो रहा था।
विज्ञापन

चक्की गांव में कुल 150 घर की आबादी थी। 2003 से कटते-कटते वर्तमान में 90 घर बचे हैं। इस बार प्रशासन द्वारा चक्की गांव को बचाने की पहल की गई है। गांव को बचाने के लिए चार ठोकर बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। मनरेगा के तहत तेजी से ठोकर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। एसडीएम सगड़ी रवि रंजन ने कहा कि हर हालत में बाढ़ आने से पूर्व ठोकर का निर्माण पूरा हो जाना चाहिए। वहीं बाढ़ खंड के सहायक अभियंता डीसी श्रीवास्तव का कहना है कि बाढ़ से गांव की सुरक्षा करना पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed