{"_id":"593994c74f1c1bb10a8b45cf","slug":"21496945863-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन में देरी पर नाराज सफाई कर्मी गए हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन में देरी पर नाराज सफाई कर्मी गए हड़ताल पर
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ (ब्यूरो)। मई माह के वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर सफाईकर्मियों ने उत्तर प्रदेश स्थानीय निकास कर्मचारी महासंघ के बैनर तले गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय परिसर में बैठक की। बैठक के बाद कर्मचारियों ने अधिशाषी अधिकारी से मुलाकात की लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए।
बैठक में कर्मचारी नेता धनंजय सिंह बाऊ ने कहा कि सफाई कर्मियों के मई माह का वेतन भुगतान अब तक नहीं किया गया। इस संबंध में सफाई कर्मियों ने कई बार अधिशासी अधिकारी से वार्ता की लेकिन उन्होंने हर बार कोई भी स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। बैठक के बाद सफाई कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल महासंघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह बाऊ के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी से मिला और वेतन के अविलंब भुगतान की मांग की।
जब उन्होंने कर्मचारियों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो ऐसी स्थिति में सफाईकर्मचारियों ने वेतन भुगतान न होने तक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया और हड़ताल पर चले गए। साथ ही इसकी सूचना अधिशासी अधिकारी के साथ जिलाधिकारी, उप्र स्थानीय निकाय और कर्मचारी महासंघ लखनऊ को दी गई।