फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   21 thousand cash and jewelery robbed from bullion businessman

सराफा कारोबारी से 21 हजार नकदी व जेवरात की लूट

Sun, 21 Mar 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
21 thousand cash and jewelery robbed from bullion businessman
सरायमीर। स्थानीय कस्बा में बदमाशों ने नए तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी के पीठ पर कीचड़ फेंक दिया और सराफा जब बाइक खड़ी कर उसे साफ करने हैंडपंप पर गया तो बदमाश रुपये व जेवरात रखे बैग को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बा के महाजनी टोला मुहल्ला निवासी अमित सोनी पुत्र तुलसी की निजामाबाद के परसहा बाजार में सराफा की दुकान है। रविवार को दिन में वह बाइक से अपनी दुकान जा रहा था। बाइक में वह एक बैग टांगा हुआ था, जिसमें 21 हजार रुपये नकद व कुछ जेवरात रखे हुए थे। अभी वह घर से कुछ दूर सरायमीर कस्बे में मुख्य मार्ग पर पहुंचा था कि बदमाशों ने उसके पीठ पर बिस्कुट गीला कर फेंक दिया। अमित ने उसे कीचड़ समझा और सड़क किनारे बाइक खड़ी कर हैंडपंप पर उसे धोने चला गया। इसी दौरान बदमाश मौके पर पहुंचे और बाइक में टंगे बैग को लेकर फरार हो गए। सराफा कारोबारी से हुई लूट की यह पूरी वारदात पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के सीसी टीवी में कैद हो गई। अमित ने तत्काल घटना की सूचना सरायमीर थाना पुलिस को दी। कस्बे में ही दिन दहाड़े लूट के घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दिया। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि यह लूट की घटना नहीं है बल्कि उचक्कागिरी हुई है। सराफा का बैग लेकर भागने वालों की सीसी टीवी फुटेज मिल गई है। जिसके आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही इस उच्चकागीरी की घटना को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed