फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   206 people had purchased cartridges, of which 113 had fake licenses

Azamgarh News: 206 लोगों ने खरीदे थे कारतूस इनमें 113 के लाइसेंस फर्जी मिले

Tue, 23 Sep 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
206 people had purchased cartridges, of which 113 had fake licenses
आजमगढ़। फर्जी लाइसेंसों पर खरीदे गए कारतूसों की जांच जिले में चल रही है। अंबेडकर नगर पुलिस ने जिले से कुल 206 ऐसे शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में जानकारी मांगी थी, जिन पर कारतूसों की खरीद की गई थी। जांच में 113 लाइसेंस फर्जी मिले हैं। जबकि 93 लाइसेंस सही मिले हैं।
विज्ञापन

अब एडीएम की ओर से जांच कराई जा रही है कि इन लोगों ने अंबेडकर ने कारतूस खरीदे थे या नहीं, या फिर इनके नाम पर फर्जी लाइसेंस बनाकर कारतूस खरीदे गए हैं। अंबेडकर नगर पुलिस की ओर से जिला प्रशासन को 206 ऐसे लाइसेंस धारकों की सूची उपलब्ध कराई गई थी, जिन्होंने अंबेडकर नगर से कारतूसों की खरीदारी की थी। प्रशासन ने जब जांच कराई तो इनमें से 113 लाइसेंस फर्जी मिले। इन लाइसेंसों का कोई रिकाॅर्ड असलहा दफ्तर में नहीं मिला। वहीं 93 लाइसेंस के रिकाॅर्ड असलहा दफ्तर में मिले हैं। अब जिला प्रशासन की ओर से इन लाइसेंस धारकों की जांच कराई जा रही है कि इन लोगों ने अंबेडकर नगर से कारतूस की खरीदारी की है या नहीं। प्रशासन को यह संदेह है कि कहीं इन लोगों के नाम पर भी तो फर्जी लाइसेंस बनाकर कारतूस की खरीदारी नहीं की गई है। अंबेडकर नगर जनपद से कारतूस खरीदने वालों में बूढ़नपुर तहसील के लोगों ने सबसे ज्यादा रुचि दिखाई है। इसके अलावा सगड़ी और फूलपुर तहसील के भी इक्का दुक्का लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में बने लाइसेंसों पर पहले हो चुकी है कार्रवाई

जनपद में फर्जी लाइसेंसाें का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कई वर्ष पूर्व जम्मू के बने फर्जी लाइसेंसों पर हथियार खरीदने का मामला प्रकाश में आया था। इसमें बड़े पैमाने पर जिले में कार्रवाई भी हुई थी। बहुत से लोगों ने इन लाइसेंसों के आधार पर अपने थाने में असलहों की इंट्री भी करा ली थी। जब पुलिस ने इन लोगों पर दबाव बनाया तो बहुत से लोगों ने जम्मू से बने लाइसेंस को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकर नगर पुलिस की ओर से कुल 206 लाइसेंसों की जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। जांच में 113 लाइसेंस फर्जी मिले हैं। 93 लाइसेंस सही मिले हैं। इनकी जांच के लिए संबंधित एसडीएम और सीओ की टीम बनाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राहुल विश्वकर्मा, एडीएम प्रशासन और प्रभारी अधिकारी शस्त्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed