फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   205.18 lakh will change the face of Nagar Panchayat Phulpur

205.18 लाख से नगर पंचायत फूलपुर की बदलेगी सूरत

Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
205.18 lakh will change the face of Nagar Panchayat Phulpur
शासन ने जिले की एक नगर पंचायत को पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर विकास योजना में शामिल किया है। फूलपुर नगर पंचायत को आदर्श का दर्जा देते हुए विकास के लिए 205.18 लाख रुपये से विकास के कार्यों का प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है। नगर पंचायत के विकास से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्रों को विकसित करने के लिए शासन ने पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर विकास योजना संचालित कर रखी है। योजना के दायरे में आने वाली नगर पंचायतों को शासन से अतिरिक्त बजट का आवंटन होता है। इसके तहत फूलपुर नगर पंचायत का चयन हुआ है। वहां के विकास कार्यों के लिए 205.18 लाख रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है। इस बजट से 13 स्थानों पर कार्य किए जाएंगे। आदर्श योजना में आने से यहां के विकास को रफ्तार मिलेगी। अभी यहां विकास की असीम संभावनाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन

लखनऊ बलिया मार्ग से नई बस्ती होते हुए डा. अखिलेश के प्लाट तक नाला मरम्मत, नाला कवर सीसी रोड तथा इंटरलॉकिंग प्लेटफार्म का निर्माण कार्य के लिए 47.90 लाख। एलईडी लाइट कुंवर नदी लखनऊ बलिया मुख्य मार्ग टू कोतवाली के लिए 60.80 लाख रुपये। वार्ड तीन में सुरेंद्र प्रजापति के मकान से लखनऊ बलिया मार्ग तक नाली व नाली मरम्मत आरसीसी पटिया एवं सड़क उच्चीकरण के लिए 19.25 लाख रुपये। नगर पंचायत फूलपुर के जलकल परिसर में नाली, नाली कवर एवं इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 21.93 लाख। पुरानी मिर्चा मंडी रमेश यादव के मकान तक सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग पटरी का निर्माण कार्य 13.19 लाख। वार्ड दो लक्खू के मकान से कमला प्रजापति के प्लाट तक नए सिरे नाली, रिटेनिंग व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 6.88 लाख रुपये जारी किए गए हैं। वहीं वार्ड दो में चौहान के प्लाट से अब्बास के प्लाट तक नाली पटिया एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य के लिए 7.04 लाख रुपये, वार्ड तीन में रामधारी के पुलिया से फिरतू के मकान तक सड़क के उत्तर पटरी पर इंटर लॉकिंग कार्य 13.34 लाख। वार्ड एक में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मलिन बस्ती, वार्ड दो में संत कबीर नगर मलिन बस्ती, वार्ड तीन में अंबेडकरनगर मलिन बस्ती, वार्ड चार में संत बक्स नगर मलिन बस्ती में 2.97 लाख रुपये से आधुनिक पेयजल घर बनाया जाएगा। वहीं 33 केवीए पावर स्टेशन आधुनिक पेयजल घर के निर्माण पर 2.97 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ईओ नगर पंचायत फूलपुर, राजमणि वर्मा ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर विकास योजना में फूलपुर नगर पंचायत को शामिल किया गया है। इसके तहत शासन से दो करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। अभी शासन से 10 फीसद यानी 20 लाख रुपये रिलीज किया जाएगा। जल्द ही खाते में पैसा भी आ जाएगा। इसके बाद कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed