फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ...इस बार मतदानकर्मियों को नहीं करना होगा ट्रक में खड़े होकर सफर

...इस बार मतदानकर्मियों को नहीं करना होगा ट्रक में खड़े होकर सफर

Fri, 19 Apr 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
...इस बार मतदानकर्मियों को नहीं करना होगा ट्रक में खड़े होकर सफर
आजमगढ़। गरमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतदानकर्मियों की सुविधा के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया है। मतदानकर्मियों को ट्रक, डीसीएम में खड़े होकर सफर न करना पड़े इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहल की है। परिवहन आयुक्त और पड़ोसी जनपदों को पत्र भेजकर बसों की मांग की है। मऊ के जिलाधिकारी ने 225 बसें उपलब्ध कराने के लिए हामी भी हरी है।
विज्ञापन

चुनाव से एक दिन पहले रवाना होने वाली पोलिंग पार्टी और जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट के आवागमन के लिए चुनाव से पहले वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। मजिस्ट्रेटों के लिए छोटे और पोलिंग पार्टी के लिए बड़े वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है। इस बार चुनाव में लगभग एक हजार बड़े वाहनों और नौ सौ छोटे वाहनों की आवश्यकता है। इनका अधिग्रहण किया जा रहा है। बड़े वाहनों में बसें, मिनी बस, ट्रक, मिनी ट्रक, डीसीएम आदि का अधिग्रहण होता है। इन्हीं वाहनों से पोलिंग पार्टी की रवानगी होती है। ट्रक, मिनी ट्रक, डीसीएम में उन्हें खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। इस बार गरमी को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने अतिरिक्त पहल की है। उन्होंने पड़ोसी जनपद मऊ, बलिया आदि को पत्र लिखकर बसों की मांग की थी। सात ही परिवहन आयुक्त को भी इस संबंध में पत्र भेजा था। मऊ के जिलाधिकारी ने इसका संज्ञान लेते हुए 225 बसों के उपलब्ध कराने के लिए हामी भरी है। उम्मीद जताई जा रही है कि बलिया से भी ऐसा ही रिस्पांस मिलेगा। अब इस पर परिवहन आयुक्त की मुहर लगनी बाकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से पत्र भेजकर बलिया, मऊ के जिलाधिकारी के साथ ही परिवहन आयुक्त से बसों की मांग की गई थी। मऊ से 225 बसों के देने की बात कही गई है। बलिया से भी बसें मिल जाती हैं तो काफी सहूलियत होगी। - गुरु प्रसाद, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed