फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आजमगढ़ से यशवंत तो लालगंज से दिलीप सुभासपा प्रत्याशी

आजमगढ़ से यशवंत तो लालगंज से दिलीप सुभासपा प्रत्याशी

Tue, 16 Apr 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ से यशवंत तो लालगंज से दिलीप सुभासपा प्रत्याशी
आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने मंगलवार को जिले के दोनों सीटों से अपने प्रत्याशियों उतार दिए। आजमगढ़ सदर सीट से यशवंत उर्फ शिब्ली सिंह तो लालगंज सुरक्षित से दिलीप सरोज को प्रत्याशी बनाया गया है। दोनों पिछला विधान सभा चुनाव महा क्रांति दल के टिकट पर क्रमश: दीदारगंज व लालगंज से लड़ चुके है।
विज्ञापन

यशवंत सिंह ने सपा से सियासी पारी की शुरुआत की थी। वर्तमान में वह जिला पंचायत के सरायमोहन सीट से महाप्रधान है। वह बरदह थाना क्षेत्र के असवनियां गांव के मूल निवासी है और दो बार गांव के प्रधान भी रह चुके है। यशवंत पर बरदह थाने में एक हत्या का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर पुलिस ने इस मामले में एफआर लगा दिया। वहीं लालगंज सुरक्षित से सुभासपा प्रत्याशी दिलीप सरोज बरदह थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव के मूल निवासी है और जनता इंटर कालेज ठेकमा बिजौली पर शिक्षक थे। पूर्व में ये भी जिला पंचायत के ठेकमा वार्ड से महाप्रधानी का चुनाव लड़ चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed