फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बदन झुलसाती धूप से मौसम ने दिलाई राहत

बदन झुलसाती धूप से मौसम ने दिलाई राहत

Tue, 16 Apr 2019 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
बदन झुलसाती धूप से मौसम ने दिलाई राहत
आजमगढ़। विगत कई दिनों से लोगों झुलसाने के बाद मंगलवार को मौसम ने एकाएक करवट बदली। लगभग 11 बजे आकाश में काले बादलों ने डेरा डाल दिया और धूल भरी तेज हवाएं चलीं। मौसम में अचानक हुए बदलाव ने जहां आम लोगों को तीखी धूप से राहत दी वहीं गेहूं की कटाई में जुटे किसानों को चिंता में डाल दिया।
विज्ञापन

तीखी धूप और लू के थपेड़ों ने कई दिनों से लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि लोग बेहाल हो गए हैं। सूर्य की तपती किरणें सुबह से बदन को झुलसाने लगी है। दिन के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया था। जनपद का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादलों ने डेरा डाला। तेज हवाओं के साथ उड़ रही धूल ने लोगों को खासा परेशान किया। पूरा जनपद धूल के आगोश में नजर आया। हालांकि मौसम में अचानक हुए बदलाव से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। लेकिन इस बदलाव ने किसानों को चिंतित कर दिया। इस समय किसान अपने गेहूं की कटाई और म़ड़ाई में जुटा हुआ है। अरहर की फसल कटकर खलिहानों में पड़ी है। तेज हवा के कारण किसान अपने फसल की मड़ाई से वंचित रहे। किसानों को बारिश होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed