{"_id":"5c8943abbdec2214216cc1f6","slug":"201552499627-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम ईएमएस साफ्टवेयर पर रीसिव पर नहीं कर रही शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम ईएमएस साफ्टवेयर पर रीसिव पर नहीं कर रही शो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिला प्रशासन की ओर से सभी ईवीएम को चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए सॉफ्टवेयर ईएमएस पर रीसिव कर दिया गया है। लेकिन सॉफ्टवेयर पर अभी ये शो नहीं हो रहा है। इसके प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता ने उसकी रिपोर्ट आयोग को भेज दी है।
निर्वाचन आयोग की ओर से ईवीएम की निगरानी के लिए ईएमएस सॉफ्टवेयर लांच किया है। इस पर हर जनपद को अपने यहां प्रयोग होने वाली ईवीएम की डिटेल अपलोड करनी है। जनपद में बनाए गए कुल 2305 मतदान केंद्र व 3943 बूथों पर मतदान के लिए कुल 6463 बीयू, 4703 सीयू और 5058 वीवीपैट जनपद में उपलब्ध हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन को इनके संबंध में जानकारी ईएमएस सॉफ्टवेयर पर करनी थी। जिला प्रशासन ने इस जानकारी को साफ्टवेयर पर रीसिव तो करा दिया लेकिन यह साफ्टवेयर पर शो नहीं कर रहा है। इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सारे ईवीएम को सॉफ्टवेयर पर रिसीव करा दिया है लेकिन अभी तक यह शो नहीं कर रहा। इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी गई है। अब जैसा निर्देश होगा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सभी सहायक अधिकारियों की प्रतिदिन होगी बैठक
आजमगढ़। एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जितने हल्के और भारी वाहनों की जरूरत है उसकी व्यवस्था की जा रही है। पुलिस से भी डिमांड मांगी गई है। चुनाव की निगरानी के लिए जितनी भी टीमें गठित की गई हैं सभी को गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा जहां भी जरूरत होगी वहां वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। सभी सहायक अधिकारियों से प्रतिदिन शाम पांच बजे बैठक उनसे दिन भर की रिपोर्ट ली जाएगी।