फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अजय अध्यक्ष, आशीष उपाध्यक्ष और राजेंद्र बने प्रबंधक

अजय अध्यक्ष, आशीष उपाध्यक्ष और राजेंद्र बने प्रबंधक

Mon, 31 Dec 2018 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
अजय अध्यक्ष, आशीष उपाध्यक्ष और राजेंद्र बने प्रबंधक
आजमगढ़। श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए रविवार को शाम पांच बजे मतदान संपन्न हुआ। देर रात मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर अजय, उपाध्यक्ष पर आशीष कुमार, प्रबंधक पद पर राजेंद्र कुमार और उप प्रबंधक पद पर सुमित कुमार विजेता घोषित किए गए। प्रबंध समिति चुनाव के लिए श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज परिसर में मतदान हुआ। इसमें 368 मतदाताओं में से 301 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच के बजे के बाद शुरू हुई मतगणना रात 12:15 बजे तक चली। इसमें अध्यक्ष पद पर अजय कुमार को 170 और राकेश कुमार को 128 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अजय कुमार विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार को 177 मत और गोपाल कृष्ण को 120 मत मिले। प्रबंधक पद पर राजेंद्र कुमार को 180 मत और मनीष रत्न को 118 मत मिले। वहीं, उप प्रबंधक पद पर सुमित कुमार को 161 और अमित गोयल को 136 मत मिले। वहीं, सदस्य के नौ पदों पर अजय कुमार, अनूप कुमार, आशीष कुमार, अंकित कुमार, पीयूष अग्रवाल, रीतेश, राहुल गोयल, रमेश कुमार और सतीश कुमार का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed