{"_id":"5bfedfabbdec22419130205f","slug":"201543430059-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन भीख नहीं,अधिकार है: ओम प्रकाश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन भीख नहीं,अधिकार है: ओम प्रकाश शर्मा
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री और एमएलसी स्व. पंचानन राय के 76वें जन्म दिन पर संघ का 48वां जनपदीय सम्मेलन और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के प्रांगण में किया गया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य, नेता शिक्षक दल विधान परिषद ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि नई पेंशन योजना शुद्ध रुप धोखा है। पुरानी पेंशन भीख नहीं, हमारा अधिकार है। इसलिए पुरानी पेंशन योजना को लागू कराना हमारी प्रतिबद्धता है। चाहे इसके लिए संगठन को कोई भी कुर्बानी देनी पड़ेगी वह पीछे नहीं हटेगा। इसके लिए खून की अंतिम बूंद तक संघर्ष करते रहेंगे। पेंशन हमारे बुढ़ापे का सहारा होता है। सरकार ने इसे समाप्त करके गैर संवैधानिक कार्य किया है। उन्होंने सभी प्रकार के शिक्षकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सीय सुविधा दिलाए जाने, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक बनाए जाने, सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों की तरह वेतन और सेवा सुरक्षा प्रदान किए जाने, व्यवसायिक और कंप्यूटर शिक्षकों के सृजित पदों के प्रति समायोजित कराकर उन्हें पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा प्रदान किए जाने की मांग की गई। क्षेत्रीय शिक्षक विधायक धु्रव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ निरपेक्ष संगठन है। हर राजनैतिक विचारधारा के शिक्षक हमारे संगठन के सदस्य होते है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली की मांगको नहीं माना तो 2019 के चुनाव में संगठन राजनैतिक निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। सम्मेलन को एमएलसी हेम सिंह पुंडोर, एमएलसी जगवीर किशोर जैन, एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी सुबाष चंरद्र शर्मा, डा. प्रमोद कुमार मिश्र, महामंत्री इंद्रासन सिंह, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य दिवाकर तिवारी ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओम प्रकाश शर्मा द्वारा संगठन का ध्वज फराकर और मां सरस्वती के चित्र एवं स्व. पंचानन राय के चित्र पर माल्यर्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने संचालन जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने किया। अध्यक्ष बृजेश राय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के बाद हुआ।
शिक्षक हितों के प्रहरी थे पंचानन राय
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा गुरुवार को इंटर कालेज मालटारी में शिक्षक नेता स्व. पंचानन राय का 76वां जन्म दिवस मनाया गया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। सर्व प्रथम प्रांतीय मंत्री नरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्या सविता राय सहित सभी शिक्षकों ने स्व. पंचानन राय के चित्र पर माल्यार्पण किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रांतीय मंत्री ने कहा कि स्व. पंचानन राय शिक्षक हितों के सजग प्रहरी थे। संगठन को जो भी उपलब्धियां प्राप्त हुई उसका श्रेय स्व. राय को जाता है। जब भी कोई शिक्षक आंदोलन होता है तो उनकी अनुपस्थिति महसूस होती है। जिला मंत्री लवकुश राय ने बताया कि जिला कार्यकारिणी का चुनाव नौ दिसंबर को कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए दो दिसंबर को 11 बजे डीएवी इंटर कालेज में बैठक बुलाई गई है। जिलाध्यक्ष डा.दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि स्व. पंचानन राय शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी हित के लिए हमेशा संवेदनशील रहते थे। इस अवसर पर रमेश राय, राजेश राय, ओम प्रकाश सिंह, शिव नरायन सिंह, दीपक राय, संजय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।