फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कालोनी में बजबजा रही नाली, सड़क पर बह रहा पानी

कालोनी में बजबजा रही नाली, सड़क पर बह रहा पानी

Sun, 18 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
कालोनी में बजबजा रही नाली, सड़क पर बह रहा पानी
आजमगढ़। शहर से सटे श्रीराम नगर सम्मोपुर कॉलोनी अब भी बदहाल है। वहीं ऑनलाइन हुई शिकायत का हवा-हवाई निस्तारण भी कर दिया गया है। जिससे लोगों में आक्रोश है और वे सड़क पर उतर का आंदोलन की चेतावनी देने लगे है। आजमगढ़-मऊ मार्ग पर श्री राम नगर सम्मोपुर कॉलोनी है। प्रवेश द्वार से लेकर पूरी कालोनी में जल निकासी के लिए बनी नाली बजबजा रही है। जगह-जगह नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। एक वक्त था जब तत्कालीन मंडलायुक्त ने इस कॉलोनी को गोद भी लिया था, इसके बाद भी इसकी दशा में आज तक सुधार नहीं हो सका। स्थानीय लोगों ने समस्या निदान के लिए कई बार मंडलायुक्त से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत की, लेकिन आश्वासन के सिवाय हाथ कुछ नहीं आया। सामाजिक संगठन भारत रक्षा दल ने भी व्यवस्था में सुधार को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक दिया। इसके साथ ही इस समस्या की भारद के मो. अफजल ने ऑनलाइन शिकायत भी पोर्टल पर की गई। जिसका शिकायत नंबर 20019118022313 दिनांक 29 अक्टूबर 2018 है। जिलाधिकारी ने इस शिकायत को जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रेषित कर दिया और जिला पंचायत राज अधिकारी ने बिना समस्या का समाधान कराए ही पोर्टल पर इसे निस्तारित कर दिया। । लोगों का कहना है कि पोर्टल पर हो रही शिकायत के निस्तारण भी अब अधिकारी खेल कर रहे है। वहीं गंदगी के चलते कालोनी में संक्रामक रोग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


प्रकरण संज्ञान में आया है और उसे एडीओ पंचायत पल्हनी को निस्तारित करने के लिए पत्र भेज दिया गया है। यदि अब तक कार्रवाई नहीं हुई है और समस्या जस की तस है तो जल्द साफ. सफाई करा कर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, डीपीआरओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed