फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बीएसएनएल कर्मियों ने सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज

बीएसएनएल कर्मियों ने सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज

Thu, 15 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल कर्मियों ने सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज
आजमगढ़। ऑल यूनियन एवं एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल आजमगढ़ के आह्वान पर ऑल यूनियन एवं एसोसिएशन ने बुधवार को सरकारी की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। इस दौरान बीएसएनएल कर्मियों ने सी-डाट परिसर से अग्रसेन चौराहा सिविल लाइन, पंचदेव मंदिर होते हुए पैदल मार्च किया। बीएसएनएल ईयू के जिला सचिव आनंद सिंह ने बताया कि संगठन की पांच सूत्रीय मांगों में तीसरा वेतनमान संशोधन तुरंत लागू करने, बीएसएनएल द्वारा ली जाने वाली पेंशन कंट्रीब्यूशन नियमों के अनुसार देने, बीएसएनएल को अतिशीघ्र फोर जी स्पेक्ट्रम देने, बीएसएनएल पेंशनर का पेंशन रिवीजन करने और दूसरे वेतनमान संशोधन के समय छूटे मुद्दों को लागू करने की मांग शामिल है। आनंद सिंह ने कहा कि सरकार जान बूझकर विभाग को उपेक्षित किए हुए है ताकि इसका निजीकरण किया जा सके। हम सरकार के इस हठवादी रवैये के खिलाफ लामबंद है और न्याय मिलने तक हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा। एसएनईए के जिला सचिव अवनीश सिंह ने कहा कि 4 जी स्पेक्ट्रम बीएसएनएल को तुरंत दिया जाए ताकि उपभोक्ताओं को अन्य कंपनियों की तर्ज पर सेवाएं दी जा सकें लेकिन सरकार जानबूझकर विभाग को कंगाल बनाना चाहती है। जिला सचिव हरिदरश राय ने कहा कि सरकार यदि हमारी उपरोक्त पांचों मांगों को नहीं मानती है तो हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर अरविंद मौर्य, गुलाब राय, रामफेर राम, ओपी सिंह, बीएन यादव, एसके सिंह, हीरालाल, गौरव सिंह, प्रथमानंद सिंह, वरुण गुप्ता, राज नारायण चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed