फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मंडलायुक्त ने लिया समाधान दिवस का जायजा

मंडलायुक्त ने लिया समाधान दिवस का जायजा

Tue, 06 Nov 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने लिया समाधान दिवस का जायजा
आजमगढ़। मंगलवार को समाधान दिवस पर अधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त जगतराज सदर तहसील में जा धमके। इस दौरान सदर तहसील में नौ अधिकारी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने सभी अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने समाधान दिवस के अवसर पर सदर तहसील में 116 फरियादियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना और 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष 101 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के हवाले कर निर्धारित अवधि के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण की अद्यतन प्रगति, कृृषि भूमि आवंटन आदि की अद्यतन प्रगति की भी समीक्षा किया। मंडलायुक्त जगतराज द्वारा समाधान दिवस के औचक निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सिंचाई, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर शिक्षा अधिकारी, पल्हनी, सठियांव और तहबरपुर के खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सहकारी समितियां, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण और सहायक वन संरक्षक को अनुपस्थित पाया। कहा कि समाधान दिवस शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं वाला कार्यक्रम है, जिसमें किसी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इन अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। गोधौरा निवासी फूलबदन ने इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया कि उनके गांव में पशुचर की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए उनके द्वारा उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की गई थी जिस पर उच्च न्यायालय द्वारा 18 सितंबर को अपने आदेश में उक्त पशुचर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आदेश पारित किया जा चुका है लेकिन अभी तक भूमि अतिक्रमण मुक्त नहीं कराई गई है। इस पर मंडलायुक्त ने उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य की अद्यतन प्रगति की समीक्षा के दौरान पाया कि लिंग अनुपात (जेंडर रेशियो) का मानक 950 है। लेकिन विधान सभा 347-आजमगढ़ में वर्तमान में यह अनुपात 850 है जबकि पूर्व में 826 था। इसी प्रकार 346-मुबारकपुर में वर्तमान रेशियो 826 है जबकि पूर्व में 795 था। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जेंडर रेशियो और बढ़ाकर मानक के अनुरूप लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस अजय यादव, तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed