फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किसान पाठशाला में सिखाई आय दोगुनी करने की तरकीब

किसान पाठशाला में सिखाई आय दोगुनी करने की तरकीब

Thu, 21 Jun 2018 11:43 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
किसान पाठशाला में सिखाई आय दोगुनी करने की तरकीब
आजमगढ़। किसान पाठशाला के प्रथम चरण के प्रथम दिन गुरुवार को किसानों की आय दोगुनी करने की रणनीति, एकीकृत फसल प्रबंधन, पशुपालन, उद्यान, दुग्ध उत्पादन, मधुमक्खी पालन, टिकाऊ खेती, फसल चक्र के सिद्धान्त, गर्मी की जुताई हरी खाद, कम्पोस्ट खाद, बर्मी कम्पोस्ट का महत्व, फसल अवशेष प्रबंधन तथा जैविक खेती विषय पर प्रशिक्षित किया गया। ब्लाक जहानागंज केे ग्रामसभा रामपुर दरिया में उप परियोजना निदेशक (आत्मा) डा. पंकज सिंह ने किसानों को आय दोगुनी करने के लिए तीन महत्वपूर्ण बातें बताईं। उत्पादन लागत कम करना, उत्पादन बढ़ाना और मूल्य संर्वधन एवं लाभकारी विपणन के बारे में जानकारी दी। एकीकृत फसल प्रणाली-दो या दो से अधिक फसलें एक साथ, मिश्रित फसलों के साथ बागवानी, पशुपालन, अन्त:फसली खेती तथा सब्जी की खेती करने से किसानों के फार्म की लागत कम होती है और आय में वृद्धि होती है। जिला कृषि अधिकारी और डा. राम केवल ने महराजगंज के ग्राम गोपालपुर में पाठशाला में प्रतिभाग किया गया। दलहनी फसलों के बाद खाद्यान्न फसलें अधिक पानी के बाद कम पानी वाली फसल, गहरी जड़ के बाद उथली जड़ तथा अधिक पोशक तत्व चाहने वाली फसल के बाद कम पोषक तत्व चाहने वाली फसलों को उगाने से मृदा स्वस्थ रहती है। उत्पादन लागत कम होती है। पाठशाला में संबंधित ग्राम प्रधान सहित सम्मानित किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed