{"_id":"5a8c6d144f1c1bd34b8b9d9c","slug":"201519152404-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में लिपिक की मौत, महिला सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में लिपिक की मौत, महिला सहित तीन घायल
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह अनियंत्रित दो बाइकों की हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार प्राइवेट कालेज के लिपिक की मौत हो गई। जबकि एक महिला और दो छात्र घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय लिपिक महिला को बैठाकर लिपिक स्कूल जा रहा था। जबकि अन्य दोनों छात्र परीक्षा देने जा रहे थे। बाइक चलाते समय कोई भी हेलमेट नहीं पहना था।
मृत लिपिक किशन मिश्रा (22) पुत्र श्रवण देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव का निवासी था। जबकि महिला शहजादी (35) पत्नी जयमंगल खुरसू गांव की रहने वाली है। जबकि छात्र अमित यादव (17) पुत्र विजय बहादुर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कूरेभार गांव और अंगद चौहान (17) पुत्र राजेंद्र मेंहनगर थाने के रामपुर बढ़ौना गांव के निवासी हैं।
किशन मिश्रा क्षेत्र के एक प्राइवेट कालेज में लिपिक के पद पर काम करता था। वह मंगलवार की सुबह अपने विद्यालय के प्रबंधक रामपलट की बहन शहजादी को पल्हना बाजार से बाइक पर बैठाकर खूरसू गांव जा रहा था। जबकि अमित और अंगद एक बाइक पर सवार होकर हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे। लालगंज-तरवां मार्ग पर स्थित नरसिंहपुर गांव के पास जैसे ही यह लोग पहुंचे कि इनकी बाइक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई। इसमें चारो लोग घायल हो गए। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने की वजह से इनके सिर में गंभीर चोटें आई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने किशन मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां शहजादी और अमित की हालत गंभीर बनी हुई है। मृत किशन मिश्रा चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से तीन छात्र घायल
बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र सियरहा गांव के पास मंगलवार की सुबह अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बाइक सवार तीन छात्र घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय तीनों छात्र परीक्षा देकर लौट रहे थे। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाए थे।
घायलों में अतुल मौर्या (15) पुत्र बालचंद, अबूजर (16), साकिब (20) पुत्रगण शेराज कंधरापुर थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव के निवासी हैं। यह सभी एक बाइक पर सवार होकर मंगलवार की सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। जैसे ही सियरहा गांव के पास पहुंचे कि सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक से इनकी बाइक में टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।