फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पांच केंद्र व्यवस्थापक हटाये गए, पकड़ाए पांच मुन्ना भाई

पांच केंद्र व्यवस्थापक हटाये गए, पकड़ाए पांच मुन्ना भाई

Wed, 21 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पांच केंद्र व्यवस्थापक हटाये गए, पकड़ाए पांच मुन्ना भाई
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को प्रशासनिक अमले के साथ ही शिक्षा विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान जहां पांच मुन्ना भाई पकड़े गए तो वहीं पांच केंद्र व्यवस्थापकों पर भी गाज गिरी। इसके साथ ही अनुचित साधन का प्रयोग करते एक परीक्षार्थी पकड़ा गया। सुबह की पाली में नकल माफियाओं की सक्रियता के बीच शिक्षा विभाग की टीम भी नकल रोकने को लेकर सक्रिय नजर आई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान और इंटरमीडिएट कंप्यूटर एवं अन्य व्यवसायिक विषय तो शाम की पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्रपत्र और व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार विषय की परीक्षा थी। दोनों पालियों में विज्ञान जैसे विषय की परीक्षा के चलते नकल माफियाओं की सक्रियता ज्यादा रही वहीं शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अमले ने भी नकल रोकने के लिए कमर कस रखी थी। सचलदल प्रभारी बीके सिंह ने संपत्ति ग्रामीण ज्ञानस्थली इंटर कालेज भरथीपुर का औचक निरीक्षण किया। यहा गलत सेक्स कोड होने के कारण केंद्रव्यवस्थापक छात्रों को भी स्वयं के केंद्र पर परीक्षा की सुविधा प्रदान कर रहे थे। इस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त कर दिया। परीक्षा केंद्र कुंवर दास इंटर कालेज चौैकी टेहुआ पर एक फर्जी छात्रा पकड़ी गई। जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। समता बालिका इंटर कालेज सुराई सठियांव व बैजनाथ मेमोरियल इंटर कालेज पर गड़बड़ी प्रकाश में आने पर केंद्र व्यवस्थापकों को कार्यमुक्त कर दिया गया। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने श्री दुर्गा जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिल्कीपट्टी के केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त किया। वहीं जनता इंटर कालेज आतापुर पर एक छात्रा दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ी गई। लाटघाट संवाददाता के अनुसार सुभाष चंद्र इंटर कालेज करखिया पर शाम की पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान तीन मुन्ना भाई दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए। केंद्र व्यवस्थापक बृजेश कुमार सिंह ने तीनों को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए रौनापार थाने पर तहरीर भी दे दी गई। वहीं इंटरमीडिएट कालेज कप्तानगंज पर नकल करते एक परीक्षार्थी पकड़ा गया जिसे केंद्र व्यवस्थापक ने रिस्टीकेट कर दिया।
विज्ञापन


एडीएम ने की दो विद्यालयों को डिबार करने की संस्तुति
आजमगढ़। एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने मंगलवार को भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां दो केंद्र व्यवस्थापकों को बदलने, कई कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया तो वहीं दो परीक्षा केंद्रों को सामुहिक नकल के आरोप में डिबार करने की भी संस्तुति की। एडीएम द्वारा डिबार करने की संस्तुति किए जाने वाले विद्यालयों में एमपी इंटर कालेज मुबारकपुर, बैजनाथ मेमोरियल इंटर कालेज, असोना शामिल है। डीआईओएस को भेजे अपने रिपोर्ट में एडीएम प्रशासन ने बताया कि बैजनाथ मेमोरियल इंटर कालेज पर पैसा लेकर नकल कराने की बात सामने आई है। वहीं परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि परंपरागत नकल कराने के तरीकों के बजाए नकल माफिया अन्य माध्यमों से नकल करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह की पाली में अनुपस्थित रहे 41931 परीक्षार्थी
पल्हनी। बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को सुबह की पाली में 41931 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में 139726 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 41825 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट कंप्यूटर एवं अन्य व्यवसायिक वर्ग की परीक्षा में 940 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 106 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed