{"_id":"5a5a48e94f1c1bb33f8b4b0d","slug":"201515866345-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से आटो चालक सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से आटो चालक सहित तीन घायल
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से आटो चालक सहित तीन घायल
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के करुई गांव के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से आटोरिक्शा चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ट्रक और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही घायलों को पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायलों में आटोरिक्शा चालक चंद्रजीत (40) दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर गांव निवासी। जबकि साहिस्ता (40) पत्नी सरवर और उसका बेटा वाहिद (8) दीदारगंज थाने के महुवारा गांव के निवासी हैं। घटना के समय साहिस्ता अपने बेटे के साथ आटोरिक्शा में बैठकर दीदारगंज से मार्टीनगंज बाजार जा रही थी। रास्ते में करुई गांव के पास आटो में अनियंत्रित ट्रक से टक्कर लगने से आटो पलट गया और चालक सहित तीनों घायल हो गए।