फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   वन्य जीवों से मानव का है गहरा संबंध

वन्य जीवों से मानव का है गहरा संबंध

Mon, 25 Dec 2017 12:30 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
वन्य जीवों से मानव का है गहरा संबंध
आजमगढ़। वन्य जीव संरक्षण को लेकर रविवार को डीएवी पीजी कालेज में रविवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विलुप्त हो रहे वन्य जीव के संरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की गई। सेमिनार का आयोजन डीएवी पीजी कालेज के प्राणि विज्ञान विभाग ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आदि काल से ही वन्य जीवों का मानव से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों व जंगलों का खत्म होना मानव जीवन के लिए काफी दुखद है। विलुप्त हो रहे वन्य जीवों का ठीक ढंग से संरक्षण न हो पाने का जिम्मेदार उन्होंने मनुष्य जाति को ही ठहराया और इनके संरक्षण के लिए मानव जाति का आह्वान किया। सेमिनार के दौरान डॉ. हसन खालिद आजमी ने अपने जुलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के तहत किए गए कार्यो के अनुभवों को साझा किया और सेमिनार में मौजूद लोगों को वन्य जीवों की हत्या न करने का संकल्प दिलाया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुशील कुमार पांडेय ने अपनी बात रखते हुए पशुओं व वृक्षों के पौराणिक महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि मानव संपूर्ण प्रकृति से मां जैसा व्यवहार करें तभी मनुष्य जाति का अस्तित्व पृथ्वी पर संभव है। सेमिनार में डॉ. अभिनय गिरी, लालचंद्र, रिखमन, अतुल आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed