फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लक्ष्य के सापेक्ष खरीद नहीं तो कार्रवाई

लक्ष्य के सापेक्ष खरीद नहीं तो कार्रवाई

Sat, 23 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्य के सापेक्ष खरीद नहीं तो कार्रवाई
आजमगढ़। धान खरीद की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कम पाए जाने पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने क्रय एजेन्सियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि 27 तक खाद्य विभाग लक्ष्य का 40 प्रतिशत, पीसीएफ, एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम लक्ष्य 30 प्रतिशत धान खरीद प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें। अन्यथा कठोरत कार्रावाई की जाएगी। किसान को केन्द्र से वापस लौटाया गया तो केन्द्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। उक्त निर्देश जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय पर शुक्रवार देर शाम आयोजित धान खरीद की समीक्षा करते हुए दिए। सभी राइस मिलरों को निर्देशित किया कि धान का उठान तेजी से करते हुए भारतीय खाद्य निगम डिपो में चावल की उतराई करें। सभी एसडीएम को प्रतिदिन कम से कम दो क्रय केन्द्रों की जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त सभी एसडीएम जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल, समस्त मिलर और समस्त क्रय एजेन्सी के जिला प्रबन्धक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed