फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दीवानी न्यायालय के पदाधिकारियों दिलाई गई शपथ

दीवानी न्यायालय के पदाधिकारियों दिलाई गई शपथ

Thu, 21 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय के पदाधिकारियों दिलाई गई शपथ
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के परिसर में बुधवार को आयोजित समारोह में एल्डर कमेटी के चेयरमैन हवलदार सिंह एडवोकेट ने दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूबेदार यादव और मंत्री शमशाद अहमद ने अधिवक्ताओं को अपना पूरा सहयोग दिलाए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश सैयद आफताब हुसैन रिजवी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी। बार और बेंच के बीच मधुर संबंध स्थापित किए जाने के साथ-साथ कहा कि हड़ताल को अंतिम अस्त्र के रुप में अधिवक्ताओं को नहीं अपनाना चाहिए। न्यायिक कार्य में सहयोग देकर पीड़ितों को न्याय दिलाए जाने में सहयोग की अधिवक्ताओं से अपेक्षा की। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन शीला श्रीवास्तव प्रणीत श्रीवास्तव ने अपने स्वर्गीय पिता पूर्व चेयरमैन गिरीशचंद्र श्रीवास्तव के सपनों को साकार किए जाने क्रम में न्यायालय परिसर में बजट मिलने पर इंटर लाकिंग कराए जाने का भरोसा दिलाया। अन्य वक्ताओं में संघ के पूर्व अध्यक्ष शिव गोविंद यादव, केपी अस्थाना, रवि नरायन राय, राजेंद्र प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष सूबेदार यादव, मंत्री शमशाद अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दधिबल चौहान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरिश राय, हरिकेश यादव, सह मंत्री ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव, हरेंद्र और रामदरश यादव, कोषाध्यक्ष जगदंबिका चतुर्वेदी, आडिटर स्वदेश कुमार सिंह, वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में शीला गुप्ता, गंगा सागर राय, नीरज राय, लईकुर्रहमान, शरद तिवारी, मंगलदेव, हरिचरण यादव, तनवीर अहमद, जर्नादन चौहान अजय कुमार राय, दिनेश कुमार यादव, अभिक कुमार गुप्ता ने शपथ लिया। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed