{"_id":"59e0f8c94f1c1ba7678b5b07","slug":"201507915977-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं से होता है छात्रों का सर्वांगीण विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं से होता है छात्रों का सर्वांगीण विकास
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पंडित दीन दयाल उपाध्याय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को सिधारी स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगिता के 100 और 99 अंक प्राप्त करने वालों छात्रों को सम्मानित किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन जनपद के 196 विद्यालयों में किया गया था। जिसमें 19657 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। जिसमें 6656 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। जिनको विद्यालय वार प्रमाण पत्र वितरित किया गया। वहीं जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले जनपद के 27 विद्यार्थियों को जनपद की उत्कृष्ट 10 की सूची में शामिल किया गया। सम्मानित होने वाले बच्चों में वीरेंद्र गुप्ता, मुकेश पटेल सर्वाधिक 100 अंक प्राप्त किए। जबकि इकबाल रहीम, ब्यूटी यादव, स्वाति सिंह, एकता राय, आशुतोष सिंह सहित 25 विद्यर्थियों ने 99 अंक प्राप्त कर सम्मानित हुए। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिता से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। संयोजक ऋषिकांत राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री सहजानंद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस मौके पर डा. श्याम नारायण सिंह, दयाशंकर सिंह, विद्याधर श्रीवास्तव, विक्रम सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह, विनोद उपाध्याय, राकेश सिंह, धनंजय राय मुन्ना, अमित सिंह आदि उपस्थित थे।